भारत का पर्यटन, दुनिया के 182 देशों में 7वें स्थान पर है। 2017 में 10.18 मिलियन विदेशी पर्यटकों के आगमन के साथ इस क्षेत्र में 15.6% की बढ़ोत्तरी हुई। जनवरी-नवंबर 2018 के बीच 93,67,424 विदेशी पर्यटक भारत आए जबकि 2017 में यह आंकड़ा 88,67,963 था। इस अवधि के दौरान, इस क्षेत्र में 5.6% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जनवरी-नवंबर 2017 के दौरान 14,56,615 पर्यटक ई-टूरिस्ट वीज़ा पर पहुंचे, जबकि 2018 में इस अवधि के दौरान यह आंकड़ा 20,61,511 रहा और इसमें पिछले साल की तुलना में 41.5% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जनवरी-अक्टूबर 2018 के दौरान विदेशी मुद्रा आय में वर्ष दर वर्ष 11.9% की बढ़ोत्तरी हुई है। जनवरी–अक्टूबर 2018 में विदेशी मुद्रा आय 1,58,846 करोड़ रुपए रही, जबकि जनवरी–अक्टूबर 2017 में यह 1,41,965 करोड़ रुपए थी।
वित्तीय वर्ष 2017 के दौरान घरेलू पर्यटन 2.3% की वार्षिक विकास दर से बढ़ा और सभी राज्यों की यात्रा करने वालों की संख्या 1652.49 मिलियन रही। इस अवधि के दौरान कुल विश्व पर्यटक आगंतुकों में भारत का हिस्सा 1.17% रहा, वहीं विश्व पर्यटन आगन्तुकों में भारत 2.05% हिस्से के साथ (यूएस डॉलर में) 13वें स्थान पर रहा।
भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ पोर्टल के अनुसार, पर्यटन क्षेत्र में हर 1 मिलियन यूएस डॉलर के निवेश पर 78 रोजगारों का सृजन होता है। पर्यटन क्षेत्र में 2017 के दौरान लगभग 41,622 रोजगारों का सृजन हुआ। देश के कुल जीडीपी में इस क्षेत्र का योगदान 9.38% है।
अप्रैल-दिसंबर 2018 के बीच भारत में अनुमोदित होटलों की संख्या इस प्रकार है:
क्रमांक | होटलों की श्रेणी | होटलों की संख्या |
---|---|---|
1. | एक सितारा | 3 |
2. | दो सितारा | 1 |
3. | तीन सितारा | 106 |
4. | चार सितारा | 56 |
5. | पांच सितारा | 33 |
6. | पांच सितारा डीलक्स | 32 |
स्रोत: पर्यटन मंत्रालय |
भारत में पर्यटन क्रूज, एडवेंचर, मेडिकल, ग्रामीण, खेल और तंदुरुस्ती, बैठकों, इन्सेंटिव, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों (एमआईसीई), पर्यावरण पर्यटन और आध्यात्मिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में फैला है। भारत में लग्जरी ट्रैवल बाजार में 2015 में 12.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो किसी भी अन्य ब्रिक्स देश की तुलना में सबसे अधिक है।
वित्तीय वर्ष 2017 में बिजनेस पर्यटन पर कुल खर्च 11.6 अरब यूएस डॉलर था, जबकि लीज़र पर्यटन पर खर्च 201.7 अरब यूएस डॉलर रहा था।
देश के आउटबाउंड पर्यटन में मैट्रिक्स के रुझानों का पता निम्न तालिका से चलता है:
इकाइयाँ: $ अरब (खर्च करने वाली श्रेणियों के लिए)
विवरण | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 (अनुमानित) |
---|---|---|---|---|
कुल घरेलू यात्रा खर्च | $163.8 | $179.30 | $186.0 | $199.60 |
कुल विदेशी आवक आगंतुक खर्च | $21.9 | $24.20 | $27.3 | $29.7 |
कुल आउटबाउंड खर्च | $16.3 | $18.0 | $18.0 | $18.80 |
कुल बाजार का आकार (आउटबाउंड यात्री संख्या लाख में) | 20.38 | 21.87 | 22.0 (अनुमानित) | 22.50 |
स्रोत: विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (डब्ल्यू टी टी सी) |
पर्यटन और आतिथ्य में ऑटोमैटक रूट के अंतर्गत 100% एफडीआई की अनुमति है, जो लागू नियमों और कानूनों के अधीन है। होटल, रिसॉर्ट और मनोरंजक सुविधाओं के विकास सहित पर्यटन निर्माण परियोजनाओं में 100% एफडीआई की अनुमति है। औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के अनुसार, अप्रैल 2000 से जून 2018 के दौरान पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में 11.39 अरब यूएस डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश रहा।
चिकित्सा पर्यटन (मेडिकल टूरिज्म) के देश के अन्य प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों को पछाड़ने की उम्मीद है। 2020 तक चिकित्सा पर्यटन के 9 मिलियन यूएस डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी ओर, 2028 तक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन 30.5 मिलियन होने का अनुमान है। जनवरी-सितंबर 2018 के दौरान, ई-वीजा पर आने वाले पर्यटकों की संख्या 1.58 मिलियन थी, जो वर्ष के अंत तक पिछले वर्ष के 1.69 मिलियन के बेंचमार्क को पार कर सकती है। मार्च 2018 तक 163 देशों में ई-वीजा सुविधा दी जा रही है। 2017 में, जीडीपी में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र का प्रत्यक्ष योगदान 5.94 ट्रिलियन रुपए (91.27 बिलियन यूएस डॉलर) था। 2028 तक इसके 12.68 ट्रिलियन रुपए (194.69 बिलियन यूएस डॉलर) तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें 2012-28 के दौरान 7.23 प्रतिशत के सीएजीआर से वृद्धि होगी।
निम्न तालिका वित्त वर्ष 2018 में पर्यटन के अनुमानित आंकड़ों को दर्शाती है:
($ अरबों में गिनती)
मेट्रिक्स | 2018(अनुमानित) |
---|---|
रोजगार में प्रत्यक्ष योगदान (% वृद्धि) | 2.8% |
बिजनेस पर्यटन खर्च | 13.5 |
लीज़र पर्यटन खर्च | 236.7 |
रोजगार में कुल योगदान (%) | 8.1 % |
सकल घरेलू उत्पाद में कुल योगदान (%) | 9.4% |
आगंतुक निर्यात (विदेशी खर्च) | 32.4 |
आउटबाउंड यात्रा और पर्यटन व्यय | 20.5 |
निवेश (पूंजी निवेश) | 48.4 |
सरकारी व्यक्तिगत व्यय | 0.5 |
घरेलू पर्यटन खर्च | 217.8 |
आंतरिक पर्यटन और यात्रा खपत | 250.2 |
स्रोत: विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (डब्ल्यूटीटीसी) |