परियोजना निर्यात

आपकी सेवा में

*सभी फील्ड अनिवार्य हैं

परियोजना निर्यातों में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, निर्माण कार्य (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटल) जिसमें विशिष्ट उपकरणों व सामग्री की आपूर्ति सहित, परामर्शी कार्य, तकनीक, प्रौद्योगिकी अंतरण, डिजाइन, इंजीनियरी (मूल या विस्तृत) तथा ऐसी समस्त संबंधित सेवाओं की कमीशनिंग शामिल है, जिनकी मौजूदा या नई परियोजनाओं/इकाइयों/ के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धात्मक बोली संविदाओं (भारत में बहुपक्षीय निधिक परियोजनाओं सहित) में आवश्यकता पड़ती है। अत: इसमें भारत में बहुपक्षीय संस्थाओं की परियोजनाएं भी शामिल हो जाती हैं। भारत के निर्यात पोर्टफोलियो में परियोजना निर्यात को महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। हाल के वर्षों में भारतीय कंपनियों द्वारा लगभग हर प्रकार की परियोजनाएं निष्पादित की गई हैं, जो भारतीय परियोजना निर्यातकों की क्षमताओं तथा उनकी प्रौद्योगिकीय सामर्थ्य को दर्शाती हैं।

एक्ज़िम बैंक विदेशी टर्नकी परियोजनाओं, सिविल निर्माण संविदाओं, तकनीकी और परामर्शी सेवा संविदाओं तथा आपूर्ति सेवाओं के लिए निधिक और गैर-निधिक सुविधाएं प्रदान करता है।

 

परियोजना निर्यात

  • बांग्लादेश में एक विनिर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए क्रेता ऋण सुविधा प्रदान की गई।
  • फ्लोटिंग, प्रोडक्शन, स्टोरेज और ऑफलोडिंग (एफपीएसओ) वेसल की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और निर्माण के लिए ऋण सुविधा प्रदान की गई।